जिला प्रशासन समस्तीपुर एवं बिहार अग्निशमन सेवा के संयुक्त तत्वावधान में मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन...
जिला प्रशासन समस्तीपुर के मार्गदर्शन में बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान आग लगने की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्य, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग तथा आग पर काबू पाने के विभिन्न तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव एवं आपात स्थिति में सुरक्षित रहने के आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई।
सुरक्षा के प्रति सजगता ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
#जिला_प्रशासन_समस्तीपुर #बिहार_अग्निशमन_सेवा #MockDrill #FireSafety #FireAwareness #DisasterManagement #Samastipur #BiharFireService
#CMSamrat #samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
Patna, Bihar | Nov 6, 2026