सात निश्चय-3 के अंतर्गत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 06.11.2026 को समाहरणालय, रोहतास में जिलाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कुल 57 लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को जिलाधिकारी ने बारी-बारी से सुना। इस दौरान आमजन ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए सभी मामलों में समयबद्ध एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
#IPRD
#BiharGovernment
#PublicService
#RohtasAdministration
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 6, 2026