Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Uttarakhand
Sambalpur
purvibiharnews
मनेर में पुलिस बनाम अपराधी! तीन की मौत, थानाध्यक्ष घायल!
Patna Rural, Patna
| Nov 6, 2026
MORE NEWS
कटिहार पुलिस लाइन में 12 दिनों तक रहा फर्जी पुलिसकर्मी! वर्दी पहनकर जवानों के साथ खाता-सोता रहा, ऐसे खुली पोल!
Patna Rural, Patna | Nov 6, 2026
जिला प्रशासन समस्तीपुर एवं बिहार अग्निशमन सेवा के संयुक्त तत्वावधान में मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन... जिला प्रशासन समस्तीपुर के मार्गदर्शन में बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आग लगने की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्य, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग तथा आग पर काबू पाने के विभिन्न तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव एवं आपात स्थिति में सुरक्षित रहने के आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई। सुरक्षा के प्रति सजगता ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। #जिला_प्रशासन_समस्तीपुर #बिहार_अग्निशमन_सेवा #MockDrill #FireSafety #FireAwareness #DisasterManagement #Samastipur #BiharFireService #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar
Patna, Bihar | Nov 6, 2026
दो दिवसीय गंगा उत्सव का हुआ समापन। सैकड़ों छात्र छात्राओं ने लिया भाग.....नदी संवाद सह चित्रकला प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित.... जिला गंगा समिति जिला प्रशासन समस्तीपुर द्वारा गंगा उत्सव कार्यक्रम के तहत नदी संवाद सह चित्रकला प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन उच्च माध्यमिक विद्यालय गावपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, डीपीओ नमामि गंगे समस्तीपुर नीरजेश कुमार,संजय भारती प्रधानाध्यापक उत्क्रमित मध्य विद्यालय गावपुर,प्रधानाध्यापक फूलों कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय गावपुर, नोडल शिक्षक सुशील कुमार सुमन, विक्रम कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।कार्यक्रम में प्रथम दिन विभिन्न वर्गों के बच्चों ने नदी संवाद में बढ़ चढ़ कर भाग लिया एवं नदियों एवं जलाशयों के संरक्षण विषय पर अपना अपना विचार प्रकट किया। दूसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। संवाद कार्यक्रम में प्रथम स्थान साधना गुप्ता, द्वितीय स्थान प्रिया कुमारी, तृतीय स्थान राजनंदनी कुमारी एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साधना गुप्ता, द्वितीय स्थान शिफा नाजमीन,तृतीय स्थान अनिकेत कुमार प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुशील कुमार सुमन ने किया।सभी अव्वल छात्र छात्राओं को मेडल प्रमाण पत्र और कपड़े का थैले देकर सम्मानित किया गया। #highlightsシ゚ #जिलाप्रशासनसमस्तीपुर #GangaUtsav #gangaaarti #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Patna, Bihar | Nov 6, 2026
जिलाधिकारी के जन संवाद कार्यक्रम में आमजनों की समस्याओं की हुई सुनवाई। जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #जनसंवाद #जिलाप्रशासनसमस्तीपुर #Samastipur #PublicGrievance #DistrictAdministration #CMSamrat Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Patna, Bihar | Nov 6, 2026
जिलाधिकारी के जन संवाद कार्यक्रम में आमजनों की समस्याओं की हुई सुनवाई, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश.... समस्तीपुर, दिनांक 06 नवंबर 2026। आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान, प्रशासन एवं नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने तथा जन शिकायतों के प्रभावी निष्पादन के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिलाधिकारी ने एक-एक कर उपस्थित लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजस्व एवं भूमि सुधार, लोक शिकायत निवारण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, विद्युत, परिवहन, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास, नगर निकाय, पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले सामने आए। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्रवाई करें। किसी भी परिवादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। प्रत्येक शिकायत के निष्पादन में निर्धारित समय-सीमा एवं विभागीय दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करना है, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से किया जा सके। सभी पदाधिकारी आमजनों की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहें तथा निष्पादन की कार्रवाई में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतें। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से राजस्व संबंधी मामलों में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि विवाद एवं अन्य लंबित मामलों के नियमानुसार निष्पादन, राशन कार्ड एवं जन वितरण प्रणाली से संबंधित शिकायतों के समाधान, विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के निराकरण तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता को सुलभ, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जन शिकायतों के निष्पादन में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, वरीय उपसमाहर्ता श्री धर्मराज, सामान्य शाखा प्रभारी सुश्री अंजलि कुमारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। #highlightsシ゚ #CMSamrat #जिला_प्रशासन_समस्तीपुर #samratchoudhary #bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Patna, Bihar | Nov 6, 2026
आज दिनांक 06.11.2026 को सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, रोहतास सासाराम, सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में फेसबुक लाइव के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।
Patna, Bihar | Nov 6, 2026
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देशानुसार छठ महापर्व 2026 को लेकर रोहतास जिले में घाटों की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियां जारी हैं। व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, रोहतास द्वारा घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। #IPRD #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #bihargovernment #CMSamrat Information & Public Relations Department, Government of Bihar Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
Patna, Bihar | Nov 6, 2026
सात निश्चय-3 के अंतर्गत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 06.11.2026 को समाहरणालय, रोहतास में जिलाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कुल 57 लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को जिलाधिकारी ने बारी-बारी से सुना। इस दौरान आमजन ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए सभी मामलों में समयबद्ध एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। #IPRD #BiharGovernment #PublicService #RohtasAdministration #CMSamrat #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 6, 2026
मनेर में पुलिस बनाम अपराधी! तीन की मौत, थानाध्यक्ष घायल! - Patna Rural News