दो दिवसीय गंगा उत्सव का हुआ समापन। सैकड़ों छात्र छात्राओं ने लिया भाग.....नदी संवाद सह चित्रकला प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित....
जिला गंगा समिति जिला प्रशासन समस्तीपुर द्वारा गंगा उत्सव कार्यक्रम के तहत नदी संवाद सह चित्रकला प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन उच्च माध्यमिक विद्यालय गावपुर में किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, डीपीओ नमामि गंगे समस्तीपुर नीरजेश कुमार,संजय भारती प्रधानाध्यापक उत्क्रमित मध्य विद्यालय गावपुर,प्रधानाध्यापक फूलों कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय गावपुर, नोडल शिक्षक सुशील कुमार सुमन, विक्रम कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।कार्यक्रम में प्रथम दिन विभिन्न वर्गों के बच्चों ने नदी संवाद में बढ़ चढ़ कर भाग लिया एवं नदियों एवं जलाशयों के संरक्षण विषय पर अपना अपना विचार प्रकट किया।
दूसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। संवाद कार्यक्रम में प्रथम स्थान साधना गुप्ता, द्वितीय स्थान प्रिया कुमारी, तृतीय स्थान राजनंदनी कुमारी एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साधना गुप्ता, द्वितीय स्थान शिफा नाजमीन,तृतीय स्थान अनिकेत कुमार प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुशील कुमार सुमन ने किया।सभी अव्वल छात्र छात्राओं को मेडल प्रमाण पत्र और कपड़े का थैले देकर सम्मानित किया गया।
#highlightsシ゚
#जिलाप्रशासनसमस्तीपुर
#GangaUtsav
#gangaaarti
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Patna, Bihar | Nov 6, 2026