#शाहगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत उप थाना हीरापुर में अवैध शराब के विरुद्ध एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है।
#घर में छिपाकर रखा था अवैध शराब का जखीरा, आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप
#मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि हीरापुर क्षेत्र में एक आरोपी द्वारा अपने घर में भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण कर रखा गया है। सूचना की पुष्टि पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आबकारी विभाग एवं हीरापुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी के मकान पर दबिश दी गई।तलाशी के दौरान आरोपी के घर से एक सैकड़ा से अधिक अवैध शराब की पेटियां/पाव बरामद हुई हैं। मौके पर हीरापुर पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा जप्ती की कार्रवाई की जा रही है।इस संयुक्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।जहरीली शराब को लेकर सागर ज़िला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
#crimefreesagar #nonfollowers #SagarNews #JansamparkMP
Sagar, Sagar | Sep 11, 2026