खानपुर: पनवाड़ थाना क्षेत्र के पखराना गाँव में चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात को दिया अंजाम, ₹2 लाख समेत आभूषण किए पार
पनवाड़ थाना क्षेत्र के पखराना गाँव मे चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया उन्होंने ₹2 लाख समेत आभूषण पार कर लिए।पनवाड़ थाना अधिकारी संपत राज वैष्णव ने आज शनिवार को शाम 4 के लगभग बताया कि चोरों ने मांगीलाल शिव प्रसाद के घर में घुसकर ₹2 लाख नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात चांदी के छत्र चुरा लिए। थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी की ।