कोचस: कोचस प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्वक हुआ मुहर्रम पर्व संपन्न, आपसी भाईचारे का दिया गया संदेश
Kochas, Rohtas | Jul 17, 2024 कोचस प्रखंड क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्वक मुहर्रम पर्व संपन्न हो गया है। वहीं नरवर गांव में ताजिया जुलूस के साथ गदका खेल प्रतियोगिता भी किया गया। जहां मुखिया प्रतिनिधि मेजर महेंद्र सिंह ने आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए गदका खेला तथा हिंदू मुस्लिम के भाईचारे का संदेश दिया है।