कोचस: 9 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने कुछिला गांव से एक शराब कारेबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Kochas, Rohtas | Jul 16, 2024 कुछिला गांव से कोचस थाने की पुलिस ने नौ बोतल अंग्रेजी शराब के साथ संत विलास राजभर के पुत्र धर्मेंद्र कुमार राजभर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके घर से नौ बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद किया है। पुलिस इस मामले में कांड दर्ज कर गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।