कोचस: सेमरिया मोड़ के पास अनियंत्रित कार ने खडे़ बोलोरो गाड़ी में मारी टक्कर 7 लोग घायल, गंभीर रूप से घायल सदर अस्पताल रेफर
Kochas, Rohtas | Jul 13, 2024 कोचस थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 319 पर सेमरिया मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी बोलेरो गाड़ी में एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी है। इस घटना में सात लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए कोचस के सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया है।