कोचस: रास्ते के विवाद में लकड़ी गांव में हुई मारपीट में एक महिला घायल, थाने में भी की गई शिकायत
Kochas, Rohtas | Jul 11, 2024 कोचस थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्ष में मारपीट हो गई है। इस मारपीट की घटना में रीता देवी घायल हो गई हैं। जिन्हें इलाज के लिए कोचस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मुक्त कर दिया गया है। वहीं यह मारपीट का आरोप देवर संतोष कुमार, उमाशंकर चौहान एवं देवरानी प्रियंका देवी पर लगा है।