कोचस: बेदवलिया से युवती को शादी करने को लेकर मोबाइल पर गाली गलौज करने एवं धमकी देने को लेकर एक युवक गिरफ्तार
Kochas, Rohtas | Jul 11, 2024 कोचस थाना क्षेत्र के बेदवलिया गांव से पुलिस ने उमाशंकर त्रिगुन के पुत्र सुद्धु त्रिगुन उर्फ धनजी त्रिगुण को गिरफ्तार किया है। सुद्धु त्रिगुन पर एक युवती को फोन कर शादी का दबाव बनाने एवं धमकी देने को लेकर पिछले वर्ष प्राथमिकी दर्ज हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है तथा जेल भेज दी है।