डुमरांव: नंदन में पुलिस ने जनसुनवाई के लिए लगाया जनता दरबार, लंबित मामलों पर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश
Dumraon, Buxar | Dec 14, 2025 डुमरांव थानाक्षेत्र के नंदन गांव में रविवार को डुमरांव पुलिस की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू हुआ, जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एसडीपीओ पोलस्त कुमार और थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने की। जनता दरबार में गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याओं को पुलिस के समक्ष रखा।