डुमरांव: प्रतापसागर के पास सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत, परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज कराई FIR
Dumraon, Buxar | Dec 14, 2025 प्रतापसागर गांव के समीप शनिवार की अहले सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क दुर्घटना में चालक की मौत के बाद परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। चालक की पहचान यूपी के अंगद यादव के रूप में हुई। इस मामले में उसके भाई सुभाष यादव ने थानें में आवेदन देकर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रविवार की सुबह 9 बजे प्राथमिकी दर्ज कराई है।