डुमरांव: बनकट में बासगीत पर्चा भूमि पर दखल रोकने का मामला, 1969 में सीओ ने भूमिहीन को किया था आवंटन
Dumraon, Buxar | Dec 14, 2025 डुमरांव थानाक्षेत्र के बनकट गांव में भूमिहीन को बासगीत पर्चा वाली भूमि पर दखल करने से रोकने का मामला प्रकाश में आया है। रविवार की दोपहर 12 बजे स्थानीय गांव के नाबालिग राय पिता स्व. डोमा राय ने बताया कि 1969 में तत्कालीन सीओ सतीश चंद्र चक्रवर्ती ने उन्हें गांव में ही 5 डिसमिल जमीन आवंटन के लिए बासगीत पर्चा दिया।