डुमरांव: डुमरांव स्टेशन पर पूछताछ काउंटर बदहाल, ट्रेनों की सटीक जानकारी नहीं मिल रही, ज़िम्मेदार अक्सर गायब रहते हैं
Dumraon, Buxar | Dec 13, 2025 डुमरांव रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया पूछताछ काउंटर इन दिनों अव्यवस्था का शिकार है। ड्यूटी के समय काउंटर पर तैनात कर्मी अक्सर गायब रहते हैं, जिससे यात्रियों को ट्रेनों की स्थिति, आगमन-प्रस्थान और प्लेटफॉर्म नंबर जैसी बुनियादी जानकारी नहीं मिल पा रही है। यह वीडियो शनिवार की सुबह 9 बजे का है।