कुडू: कुडू सुंदरू पंचायत में स्थानीय विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने हाई मास्ट सोलर लाइट का उद्घाटन किया
लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड के सुंदरू पंचायत में बुधवार शाम 5: 30 बजे हाई मास्ट सोलर लाइट का उद्घाटन किया गया। इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के सौजन्य से हुआ। इस अवसर पर विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि लोहरदगा की जनता के हित में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।