कुडू: शहीदों के जीवन से प्रेरणा लें, युवाओं को उनकी जीवनी का अनुसरण करना चाहिए: एसपी हारिस बिन जमां
शहीद वीर बुध भगत की 193वें शहादत दिवस के अवसर पर रविवार शाम 4:30 बजे कुडू प्रखंड टिको ग्राम के पोखरा टोली स्थित शहादत स्थल के पास शहादत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहीद वीर बुधु भगत, हलधर - गिरधर, बहन रूनिया तथा झुनिया के शहादत स्थल पर अतिथियों द्वारा पारंपरिक तरीके से जल व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया गया।