कुडू: कुडू प्रखंड कार्यालय में मनरेगा सप्ताह का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया
कुडू प्रखंड कार्यालय में मंगलवार शाम 4 : 30 बजे मनरेगा दिवस के अवसर पर मनरेगा सप्ताह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती मधुश्री मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों का प्रचार-प्रसार करना और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित करना था।