कुडू: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से मदद अभियान शुरू होंगे, कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई प्रखंड स्तरीय बैठक
फाइलेरिया की रोकथाम और उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से शुरू होने वाले एमडीए अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार शाम 5:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुडू में एक प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी MOIC डॉ. सुलामी होरो ने की। बैठक में अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।