कुडू: प्रखंड विकास पदाधिकारी और हेड क्लर्क हुए सेवानिवृत्त, समाहरणालय में विदाई समारोह का किया गया आयोजन
Kuru, Lohardaga | Jan 31, 2025 लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवेश कुमार साव और उप निर्वाचन कार्यालय के हेड क्लर्क अरुण कुमार 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर शुक्रवार शाम 5:00 समाहरणालय सभाकक्ष में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।