कुडू: सांसद सुखदेव भगत के प्रतिनिधि साजिद अहमद ने जिला के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया, समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया
लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद ने सोमवार शाम लगभग 5:00 बजे जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों और गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उनके साथ ST सेल के प्रखंड अध्यक्ष दयानंद उरांव और अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष असलम अंसारी भी मौजूद थे।