मोहम्मदगंज: सर्पदंश से मौत के बाद PLV ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की, बच्चों के आवासीय विद्यालय में नामांकन की पहल
मोहम्मदगंज। प्रखंड क्षेत्र के राजनडीह गांव में सर्पदंश से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार की स्थिति जानने के लिए पीएलवी रविन्द्र कुमार सिंह ने सोमवार को उनके घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना की जानकारी लेने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति और बच्चों की शिक्षा से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली।