बडोनी: ग्राम रावकलां से घर जाने की कहकर निकली महिला लापता, पति ने बड़ोनी थाने में दर्ज कराई गुमशुदी
Badoni, Datia | Mar 5, 2025 ग्राम रावकलां से एक महिला घर जाने की कहकर गई और लापता हो गई। जिसको लेकर महिला के पति ने बड़ोनी थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। बुधवार की 04 बजे पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक मान सिंह जाटव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी 22 वर्षीय पत्नी जो कि ग्राम रावकलां से घर जाने की कहकर गई और लापता हो गई। जिसको हर जगह तलाश किया और उसका कहीं पता ना चला।