बडोनी: बड़ोनी में सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना के बाद एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया, सीसीटीवी कैमरों की जाँच की
Badoni, Datia | Mar 2, 2025 बड़ौनी में शनिवार शाम एक सराफा व्यापारी से हुई लूट की घटना की जांच में एसपी वीरेंद्र मिश्रा ने खुद कमान संभाल ली है। एसपी मिश्रा तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल व्यापारी से मिलकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद वे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम के साथ कस्बे में लगे 50 से अधिक सीसीटीवएसपी के फुटेज खुद एसपी ने चैक किये।