बडोनी: बड़ोनी में सर्राफा व्यापारी से लूट का खुलासा, दतिया एसपी ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी
Badoni, Datia | Mar 4, 2025 कस्बा बड़ोनी में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट का दतिया एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने खुलासा किया है।वहीं मंगलवार दोपहर 12:00 बजे कंट्रोल रूम पर प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि सर्राफा व्यापारी के साथ 01 मार्च को कस्बा बड़ोनी में लूट कर व्यापारी को गोली मार दी थी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। वहीं आरोपियों पर 30-30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।