बडोनी: चंबल जोन के डीआईजी बड़ोनी पहुँचे, लूट की घटनास्थल का किया मुआयना, बदमाशों पर ₹30,000 का इनाम घोषित
Badoni, Datia | Mar 3, 2025 दतिया के कस्बा बड़ौनी में सराफा व्यापारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। चंबल जोन के डीआईजी कुमार सौरभ ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 30-30 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है।सोमवार की शाम 05 बजे बड़ोनी पुलिस ने बताया की बीते शनिवार को ज्वैलर्स के मालिक ऋषभ सोनी के साथ लूट की बारदात को अंजाम दिया था।