आरोन: इलाका भ्रमण के दौरान कैंट थाना पुलिस ने कुसमोदा से ₹1,30,000 रुपए की 13 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Aron, Guna | Jun 13, 2024 गुना के कैंट थाना पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया, इलाका भ्रमण के दौरान कुसमोदा से स्मैक तस्कर राज राठौर निवासी महावीरपुरा गुना को पकड़ा है। उसके कब्जे से 1 लाख 30 हजार रुपए की 13 ग्राम स्मैक जप्त की है। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच में लिया है।