फैक्ट्री से निकल रहा काला धुआं, जहरीली हवा से लोगों की सेहत पर मंडरा रहा खतरा!
नियमों को ताक पर रखकर फैक्ट्री से निकल रहा काला धुआं पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है। आसमान में उठते धुएं के गुबार से आसपास के क्षेत्र की हवा दूषित हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी और स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ने की चिंता सता रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री से निकलने वाले इस धुएं के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सवाल यह है कि आखिर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली इस समस्या पर संबंधित विभाग कब संज्ञान लेगा?
क्या प्रदूषण नियंत्रण विभाग इस मामले की जांच करेगा? क्या फैक्ट्री के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी या फिर लोगों को इसी जहरीले धुएं के बीच रहने के लिए मजबूर होना पड़ेगा?
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग कब जागता है और लोगों को प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है
Jagadhri, Yamuna Nagar | Nov 25, 2026