मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुपर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं, विभिन्न सरोवरों पर पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
व्यासपुर/यमुनानगर 24 नवम्बर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गत दिवस देर सांय मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री में भव्य ड्रोन लाईट एण्ड सांउड शो का शुभांरभ कर साध-संगत एवं श्रद्घालुओं को श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरू पर्व की शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने श्री कपाल मोचन, गुरूद्वारा साहिब में माथा टेका और अरदास कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके उपरांत उन्होंने श्री कपाल मोचन, श्री ऋण मोचन तथा श्री सुरज कुंड सरोवर पर पहुंचकर मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की और सभी को कार्तिक पूर्णिमा की बधाई भी दी।
इस दौरान श्री कपाल मोचन सरोवर पर मुख्यमंत्री ने श्री गुरू गोबिन्द जी द्वारा तीर्थ पुरोहित द्वारा दिखाए गए हुक्मनामें (ताम्रपत्र) जिस पर श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी के हस्ताक्षर अंकित है का भी अवलोकन किया और पुरोहित नेे ताम्रपत्र से संबंधित जानकारी भी उन्हें दी। मुख्यमंत्री ने कपाल मोचन मेला में पैदल ही मेला परिसर का भ्रमण किया और इस दौरान श्रद्घालुओं से बातचीत कर उन्हें गुरू पर्व व कार्तिक पूर्णिमा की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठï नेतागण भी उपस्थित रहें।