चौरीचौरा: समाधान दिवस में 199 फरियादियों ने रखीं समस्याएं, 15 का हुआ निस्तारण
चौरीचौरा में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। उपजिलाधिकारी चौरीचौरा रवि कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुए समाधान दिवस में कुल 199 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।