बसंत कालीन गन्ना बुआई को लेकर इफ्को के सहयोग से सहकारी गन्ना विकास समिति सरदारनगर के प्रांगण में एक किसान गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को बसंत कालीन गन्ना बुआई के सम्बंध में जानकारी दी गयी। उप गन्ना आयुक्त यशपाल सिंह की अध्यक्षता और जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चन्द्र यादव के निर्देशन में आयोजित गोष्ठी में किसानों को गन्ने की वैज्ञानिक खेती के बारे में बताया।