Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand

#राष्ट्रीय_एकता_दिवस भारत की अखण्डता को समर्पित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'रन फॉर ...

4.1k views | Bhind, Madhya Pradesh | Oct 31, 2025

MORE NEWS

तिरंगा हमारे देश के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है : सीईओ जिला पंचायत

शासकीय स्वामी विवेकानंद उ.मा. विद्यालय सुरपुरा से निकली भव्य तिरंगा रैली

 तीन सौ से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत मंगलवार को अटेर विकासखंड के शासकीय स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल सुरपुरा में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, नवांकुर संस्था पावन पथ समाज सेवा जन कल्याण समिति एवं शासकीय स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल सुरपुरा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
तिरंगा रैली में विद्यालय के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने भी सहभागिता की।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान ने कहा कि तिरंगा से बड़ी कोई पहचान नहीं है। यह हमारे देश के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। राष्ट्रीय ध्वज हमें देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे तिरंगे के सम्मान के साथ देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को तिरंगा संहिता के संबंध में भी जानकारी दी गई। राष्ट्रीय ध्वज को फहराने, रखने तथा उसके सम्मान से जुड़े नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया। उपस्थित लोगों को राष्ट्रध्वज की गरिमा बनाए रखने तथा तिरंगा संहिता का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

रैली के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। तिरंगा हाथों में लेकर बच्चे देशभक्ति के नारों के साथ विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र से गुजरे। ग्रामीणों ने भी रैली का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री शिवप्रताप सिंह भदौरिया, बीईओ अटेर श्री कृष्ण गोपाल शर्मा, श्री अतुलकांत शर्मा, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, जन अभियान परिषद से जुड़े कार्यकर्ता, नवांकुर संस्था के पदाधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#HarGharTiranga 
#HarGharTiranga2026
#भिण्ड
#Bhind

तिरंगा हमारे देश के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है : सीईओ जिला पंचायत शासकीय स्वामी विवेकानंद उ.मा. विद्यालय सुरपुरा से निकली भव्य तिरंगा रैली तीन सौ से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत मंगलवार को अटेर विकासखंड के शासकीय स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल सुरपुरा में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, नवांकुर संस्था पावन पथ समाज सेवा जन कल्याण समिति एवं शासकीय स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल सुरपुरा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। तिरंगा रैली में विद्यालय के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान ने कहा कि तिरंगा से बड़ी कोई पहचान नहीं है। यह हमारे देश के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। राष्ट्रीय ध्वज हमें देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे तिरंगे के सम्मान के साथ देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को तिरंगा संहिता के संबंध में भी जानकारी दी गई। राष्ट्रीय ध्वज को फहराने, रखने तथा उसके सम्मान से जुड़े नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया। उपस्थित लोगों को राष्ट्रध्वज की गरिमा बनाए रखने तथा तिरंगा संहिता का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। तिरंगा हाथों में लेकर बच्चे देशभक्ति के नारों के साथ विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र से गुजरे। ग्रामीणों ने भी रैली का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री शिवप्रताप सिंह भदौरिया, बीईओ अटेर श्री कृष्ण गोपाल शर्मा, श्री अतुलकांत शर्मा, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, जन अभियान परिषद से जुड़े कार्यकर्ता, नवांकुर संस्था के पदाधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #HarGharTiranga #HarGharTiranga2026 #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत “सायकिल रैली“ का हुआ आयोजन

      हर घर तिरंगा अभियान वर्ष 2026 के अन्तर्गत साइकिल रैली का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग भिण्ड द्वारा जिला मुख्यालय पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री सूरज वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अटेर श्री रविन्द्र वास्कले, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी भिण्ड श्री अजीम खान उपस्थित थे। सायकिल रैली का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक भिण्ड के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। 

रैली जीवाजी क्लब से प्रारम्भ होकर शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-02 पर प्रातः 08ः40 सम्पन्न हुई। रैली में शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं किशोरी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में खेल विभाग की एथलेटिक्स प्रशिक्षक श्रीमती बृजवाला यादव, कराते प्रशिक्षक श्री संजय पंकज, श्री बलराम सोनी, रोईंग प्रशिक्षक श्रीमती साधना तोमर, नीरज बघेल एवं ग्रामीण युवा समन्वयक खे.यु.क. विभाग क्रमशः ब्लॉक भिण्ड, अटेर, लहार, बादशाह गुर्जर, शिवशंकर रावत सहित अन्य कार्यालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#HarGharTiranga 
#HarGharTiranga2026
#भिण्ड
#Bhind

हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत “सायकिल रैली“ का हुआ आयोजन हर घर तिरंगा अभियान वर्ष 2026 के अन्तर्गत साइकिल रैली का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग भिण्ड द्वारा जिला मुख्यालय पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री सूरज वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अटेर श्री रविन्द्र वास्कले, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी भिण्ड श्री अजीम खान उपस्थित थे। सायकिल रैली का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक भिण्ड के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। रैली जीवाजी क्लब से प्रारम्भ होकर शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-02 पर प्रातः 08ः40 सम्पन्न हुई। रैली में शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं किशोरी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में खेल विभाग की एथलेटिक्स प्रशिक्षक श्रीमती बृजवाला यादव, कराते प्रशिक्षक श्री संजय पंकज, श्री बलराम सोनी, रोईंग प्रशिक्षक श्रीमती साधना तोमर, नीरज बघेल एवं ग्रामीण युवा समन्वयक खे.यु.क. विभाग क्रमशः ब्लॉक भिण्ड, अटेर, लहार, बादशाह गुर्जर, शिवशंकर रावत सहित अन्य कार्यालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #HarGharTiranga #HarGharTiranga2026 #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

Bhind Nagar, Bhind | Aug 10, 2026