शाहबाद: शिरोमन नगर मार्ग पर सीमा द्वार के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल
कोतवाली क्षेत्र के शिरोमन नगर मार्ग पर सीमा द्वार के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी विकास पुत्र राम चरन घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, घायल शख्स अपनी रिश्तेदारी से लौट रहा था, तभी हादसा हो गया।