शाहबाद: तहसील सभागार में लोकसभा चुनावों को लेकर एसडीएम और सीओ ने अधिकारियों के साथ बैठक की, आवश्यक दिशा निर्देश दिए
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तहसील सभागार में अधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मौजूद अधिकारियों को चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में समस्त थाना अध्यक्षों, सेक्टर ऑफिसर, सुपरवाइज़र, खंड विकास अधिकारी शाहाबाद, टोडरपुर, पिहानी समस्त विभागाध्यक्षों के साथ एसडीएम और सीओ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।