शाहबाद: सनातन धर्म बालिका विद्यालय चौक में ओमर वैश्य महासभा ने मनाया होली मिलन समारोह, प्रतिभाओं को किया गयासम्मानित
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ओमर वैश्य महासभा ने कस्बे के सनातन धर्म बालिका विद्यालय चौक में वैश्य बंधुओ के साथ होली उत्सव मनाया। जिसमें स्वजातीय बंधुओं को उनके अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ समिति के अध्यक्ष विनोद प्रकाश गुप्ता एवं संरक्षिका उर्मिला ओमर ने दीप प्रज्वलन कर किया गया।