शाहबाद: भोगियापुर गांव में एक युवक ने घरेलू कलह से तंग आकर गोली मारकर की खुदकुशी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम भोगिया पुर में एक युवक ने घरेलू कलह से तंग आकर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम भोगियापुर निवासी हरिराम 35 वर्ष पुत्र रामचंद्र ने घर के अंदर सुबह आठ बजे तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।