शाहबाद: काशीराम कॉलोनी और रामनगर कॉलोनी की महिलाओं ने एक दूसरे के ऊपर लगाए आरोप, कोतवाली में तहरीर दी
कोतवाली की काशीराम कालोनी निवासी एक महिला ने कस्बे के मोहल्ला रामनगर कालोनी में महिलाओं का प्रसव करवाने वाली महिला पर सेलरी न देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं आरोपी महिला ने भी पति को बहला फुसलाकर कर जेवर और रुपए ठगने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी