शाहबाद: सिरदार नगर बॉर्डर के निकट वाहन चेकिंग के दौरान मजिस्ट्रेट ने पकड़ी ₹4,54,500 नगदी, पकड़े गए व्यक्ति को लाया गया कोतवाली
कोतवाली पुलिस और प्रशासन ने जनपद के सिरदार नगर वार्डर के निकट सघन चेकिंग अभियान के तहत एक कार से 4 लाख 54 हजार पांच सौ रुपए बरामद किए हैं। लोक सभा चुनाव की आचार संहिता का पुलिस कड़ाई से अनुपालन कर रही है। जिसमें वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस और उड़न दस्ते की संयुक्त टीम ने सिरदार नगर के पास चेकिंग के दौरान 4,54,500 की नकदी कर से बरामद की।