जागरूकता की अनूठी पहल मिशन प्रभाकिरण के तहत सोलर भैया के माध्यम से जन-जन तक सौर ऊर्जा का संदेश
सार्वजनिक स्थलों से लेकर छठ घाटों तक चला जागरूकता अभियान, ज्योति चौक पर हॉट एयर बैलून के माध्यम से दिया गया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश
मिशन प्रभाकिरण के अंतर्गत जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा आमजन को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं सौर ऊर्जा के लाभों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न अभिनव एवं आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत 'सोलर भैया' के माध्यम से जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को सौर ऊर्जा के उपयोग, रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना, योजना के लाभ एवं उपलब्ध सरकारी अनुदान की जानकारी दी जा रही है।
छठ महापर्व के अवसर पर जागरूकता अभियान को और व्यापक स्वरूप देते हुए छठ घाटों पर नौका के माध्यम से सौर ऊर्जा एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित संदेशों का प्रदर्शन किया गया। इससे घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों तक स्वच्छ ऊर्जा का संदेश पहुंचाया गया।
वहीं, ज्योति चौक पर हॉट एयर बैलून के माध्यम से जागरूकता संदेश का प्रदर्शन कर अभियान को एक आकर्षक एवं अनूठा स्वरूप दिया गया। इस पहल का उद्देश्य अधिकाधिक लोगों का ध्यान आकर्षित कर सौर ऊर्जा के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना है।
जिला प्रशासन की अपील है कि आमजन स्वच्छ, सस्ती एवं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा को अपनाने के लिए आगे आएं तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर अपने घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करें।
मिशन प्रभाकिरण हर घर सौर ऊर्जा, हर परिवार ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर Energy Department Energy Department, Bihar #bihar #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary
15 views | Buxar, Bihar | Nov 19, 2026