घाटशिला: पावड़ा गांव के पास सर्विस रोड पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, एमजीएम अस्पताल रेफर
घाटशिला थाना क्षेत्र के पावड़ा गांव के समीप सुजुकी मारुति शोरूम के पास रविवार की शाम 4 बजे सर्विस रोड से कलचिती गांव जा रहा बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घाटशिला थाना पुलिस द्वारा उठाकर अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया। अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सक डॉ जुली कुमारी ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर किया।