घाटशिला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मऊभंडार में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की संविधान रक्षक अभियान को लेकर हुई बैठक
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संविधान रक्षक अभियान चलाया जा रहा हैं। इसके तहत शनिवार की दोपहर 3 बजे घाटशिला प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सत्यजीत सीट की अध्यक्षता में मऊभंडार मजदूर यूनियन कार्यकाल में बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला विधानसभा के प्रभारी देबू चटर्जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव काल्टु चक्रवर्ती थे।