घाटशिला: झामुमो पार्टी कार्यालय घाटशिला में कार्यकर्ताओं ने मंत्री रामदास सोरेन का किया स्वागत
घाटशिला स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी कार्यालय के समीप झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार की दोपहर 2 बजे मंत्री बनने के बाद पहली बार घाटशिला पहुंचे मंत्री रामदास सोरेन का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने खुशी में पटाखे फोड़ कर अपने उत्साह को जाहिर किया। मंत्री रामदास सोरेन ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।