घाटशिला: आसना गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण में अनियमितता, जिप सदस्य ने किया स्थल का निरीक्षण
घाटशिला प्रखंड के आसना गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण में बरती जा रही अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे योजना स्थल पर जोरदार विरोध किया है। ग्रामीणों की सूचना पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने योजना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य के समक्ष जोरदार आपत्ति दर्ज किया।