घाटशिला: झारखंड के किसानों को आलू का बीज लाने से बंगाल पुलिस ने रोका, विरोध में किसानों ने डुमकाकोचा गांव में सड़क को जाम किया
गालूडीह थाना क्षेत्र के बंगाल सीमा स्थित डुमकाकोचा गांव के पास शुक्रवार की सुबह 11 बाघुडिया पंचायत के कई गांवों के किसानों ने झारखंड-बंगाल सीमा पर सड़क को जाम कर दिया। इधर बंगाल के लोगों ने भी झारखंड से आने वाले सभी गाड़ियों पर द्वारसिनी गांव के पास रोक दिया। घटना की सूचना मिलने पर बांदवान थाना प्रभारी मुमताज शेख एवं झारखंड के गालूडीह थाना प्रभारी पहुंचे।