सिसई: मुर्गो चरको टोली में अवैध उत्खनन और भंडारण करने के आरोप में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Sisai, Gumla | Feb 18, 2025 सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों थाना प्रभारी सिसई, पुलिस बल एवं खनन निरीक्षक के द्वारा मुर्गू चरकटोली में बालू के अवैध उत्खनन और भंडारण के खिलाफ छापेमारी की गई। जिसमें 15000 घन फिट बालू का अवैध भंडारण पाया गया।अज्ञात लोगों के ऊपर प्राथमिक के दर्ज की गई है।