सिसई: पंडरिया में उप मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हर घर नल जल योजना के काम को घटिया बताया
Sisai, Gumla | Feb 17, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के पंडरिया गांव में सोमवार दोपहर गांव के ग्रामीणों ने बैठक किया और हर घर नल जल योजना से चल रहे काम को घटिया बताया।ग्रामीणों ने बताया कि इस योजना के तहत जो नल की ढलाई हो रही है।उसमें सीमेंट की मात्रा बहुत कम होने के कारण छूते ही ढलाई टूट रहा है।उपमुखिया ने बताया कि ट्रैक्टर के आधे ट्रॉली बालू मे मात्र तीन बोरा सीमेंट मिलाया जा रहा है।