रंगरा चौक: शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण
नवगछिया के ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया है कि राजा कुमार शादी की नीयत से उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया। महिला ने बताया कि 12 मई को बैंक से लौटने पर पुत्री घर में नहीं मिली। ग्रामीणों ने उसे पंचायत भवन की ओर जाते देखा था। आरोपी के घर पहुंचने पर ताला बंद मिल