मंझनपुर: फैजीपुर गाँव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर में लगी आग, गृहस्थी जलकर हुई राख
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के फैजीपुर गांव में रविवार के शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर में आग लग गई है। आग लगने से इस घर की गृहस्थी जलकर राख हो गई है।घर के मालिक कल्लू यादव ने बताया कि उनका काफी नुकसान हो गया है।घर में लगी आग को देखकर गांव के लोगों ने मिलकर पानी का छिड़काव करते हुए आज पर काबू पाया है।आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।