मंझनपुर: मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर में दो दिवसीय नवमी मेला शुरू, पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मंझनपुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में रविवार को दो दिवसीय नवमी मेले की शुरुआत भक्तिपूर्ण माहौल में हुई। नवमी के दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता मंदिर परिसर में लगा रहा। भक्तों ने विधिविधान से मां दुर्गा का पूजन-अर्चन कर निशान चढ़ाया और फिर मेले की रौनक में डूब गए। मेंले के पहले दिन हजारों की संख्या में मंदिर पहुंचे हैं।