पुपरी: पुपरी के बुढ़नद चौक के निकट टैम्पू की टक्कर से एक वृद्ध की मौत, परिवार में मातम
पुपरी स्थित बुढ़नद चौक के निकट टैम्पू की ठोकर से कुसैल निवासी लक्ष्मण महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लक्ष्मण महतो की मौत इलाज के क्रम में सदर अस्पताल सीतामढ़ी में हो गया। शव के पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को 10 बजे दिन में शव के गांव पहुंचते ही परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना रहा। पुलिस टैम्पू को जब्त कर चालक की तलाश कर रही है।